Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Pritam Lodhi vs SDOP: विधायक प्रीतम लोधी का खुला चैलेंज- ’15 दिन में माफी मांगो वरना 10 हजार लोग SDOP का बंगला गोबर से भर देंगे’

16

शिवपुरी: पांच लोगों को थार से टक्कर मारने की घटना के बाद अपने बयानों को लेकर पिता-पुत्र चर्चाओं में बने हुए हैं. विधायक पुत्र दिनेश लोधी एक्सीडेंट करने के बाद जहां यह कहते हैं कि मैंने सायरन बजाया तो हटे क्यों नहीं. वहीं, उनके पिता बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी एसडीओपी को धमकी दे रहे हैं. सोमवार को बीजेपी विधायक ने धमकी देते हुए एसडीओपी को कहा था कि ‘करैरा तेरे डेडी का नहीं है’. वहीं, एक बार फिर विधायक ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को धमकी देते हुए कहा है कि “तुम्हारा घर गोबर से भर दूंगा”. प्रीतम सिंह लोधी का धमकी देने वाला वीडियो सामने आया है.

प्रीतम सिंह लोधी ने फिर दी धमकी

बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि “जब हादसा हुआ तो मैंने तुरंत एसपी को कार्रवाई करने को कहा, क्योंकि मुझे पता था कि इसमें कांग्रेस बयानबाजी करेगी. एसपी ने कहा कि मुझे दिल्ली से फोन आया है, कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसे थाने भिजवा दो. फिर मेरे बेटे दिनेश को थाने भेजने की बात कही, मैंने उसे थाने भेजा, जब वह घर आने लगा तो आधे रास्ते से उसे फिर वापस बुला लिया और कहा कि न तुम चुनाव लड़ोगे न यहां दिखोगे. इस बात पर मुझे गुस्सा आया कि पुलिस कैसे कह सकती है कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं लड़ेगा. दिल्ली में ऐसा कौन है, जो एसपी को ऐसे निर्देश दे रहा है.”

‘SDOP का घर गोबर से भरवा दूंगा

प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पुलिस स्पष्टीकरण दे और ये भी बताए कि मैंने केस में सहयोग किया है. अगर एसडीओपी करैरा 15 दिन के अंदर ठीक ढंग से कानून को नहीं संभालते हैं या स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो 10,000 लोगों को ले जाकर उनका घर गोबर से भरवा दूंगा. वह यह भी कहते हैं कि पहले मेरा हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का हो गया है, उस आयुष जाखड़ यानि SDOP को ठीक कर दूंगा.”

SDOP को कहा करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं

इससे पहले बीते दिन प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि एसडीओपी करैरा तुम्हें देख लूंगा. करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं है. मेरा बेटा दिनेश लोधी करैरा आएगा भी घूमेगा भी और चुनाव भी लड़ेगा, देखता हूं कौन क्या करता है, तुम्हें जितना दम लगाना हो तो लगा लो. बताया जा रहा है कि विधायक पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं. वहीं इससे पहले बीजेपी विधायक शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ को उनका हुक्का पानी बंद कर देने की धमकी भी दे चुके हैं.

विधायक के बेटे पर 5 लोगों को टक्कर मारने का आरोप

विधायक की ऐसी बयानबाजी और कार्यशैली को लेकर विपक्ष ने प्रीतम सिंह लोधी के इस्तीफे की मांग की है. विपक्ष का कहना है कि जब विधायक ही कानून को ताक पर रख कर चलने लगे तो, फिर लोगों को कानून से न्याय की क्या उम्मीद रह जाएगी. बताते चलें कि ऐसा आरोप है कि 16 अप्रैल को बीजेपी विधायक के पुत्र दिनेश लोधी ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी. घटना में पांचों लोगों को चोट आई थी. वहीं हादसे के बाद दिनेश लोधी यह कहते नजर आ रहे थे कि जब सायरन बजाया तो हटे क्यों नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!