Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Congress: "राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी", अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष ... Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस... Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव व... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की ह... MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़... Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रो... Collector's Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया ... MP High Court: "दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?" मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग स... Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस र... Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला 'सोना' से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्...

Ujjain News: उज्जैन में खदान में नहाने गए 9 किशोर डूबे, 7 को बचाया गया, 2 की मौत; करौंदिया गांव में मचा हड़कंप

1

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां सोमवार शाम ग्राम करोंदिया की एक खदान में नहाने के दौरान दो किशारों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) के रूप में हुई है. इस हादसे में 7 अन्य किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रात साढ़े 10 बजे तक रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग किशोर का शव बरामद कर लिया, वहीं दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है.वहीं अन्य की तलाश जारी है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए बच्चे

नानाखेड़ा सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया, ” सोमवार शाम करीब 3 बजे करोंदिया के पास मौजूद खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे. इसी दौरान दो नाबालिग गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे. उसे बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन खदान की गहराई ने हालात बिगाड़ दिए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीमों की मदद से 7 बच्चों को बच्चा लिया गया. वहीं दो नाबालिग अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) की मौत हो गई.”

चीख-पुकार के बीच शुरू हुआ बचाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम को सूचना दी. प्रशासन हरकत में आया और मौके एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम को भेजा गया. शाम करीब 5 बजे बाकी दो बच्चों के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटों तक लगातार खोजबीन की और पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया. रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव बरामद किया. वहीं, दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया.

एसडीईआरएफ और होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सन्तोष जाट ने बताया, “कंट्रोल रुम से घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पहुंच गई थी और सर्च ऑपरेशन में जुट गई थी. बाद में अभियान में एक टीम और लगाई गई. शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है. रात 10:30 बजे के करीब शुभम का बरामद किया है. वहीं, दूसरे किशोर अनस का भी शव दोनों टीमें ने मंगलवार सुबह बरामद कर लिया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!