Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

NH 43 Road Accident: जमगहना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; गंभीर घायल रायपुर रेफर

29

कोरिया: बैकुंठपुर के जमगहना बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

दो गाड़ियों की आमने सामने से टक्कर

एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास सोमवार को दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

घायलों का बैकुंठपुर में इलाज, गंभीर घायल रायपुर रेफर

इस दर्दनाक हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

गाड़ी में जीपीएम सीएमएचओ का बोर्ड

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सीएमएचओ का बोर्ड भी लगा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!