Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Sidhi Collector Vikas Mishra: “मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं”, सीधी कलेक्टर का ये अंदाज देख कायल हुए ग्रामीण

122

सीधी : गांवों का दौरा कर कलेक्टर विकास मिश्रा ग्रामीणों का दिल जीत रहे हैं. मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम नेबूहा में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्या का निवारण मौके पर किया. इस दौरान गांव की महिलाओं से कलेक्टर ने काफी देर तक चर्चा की. शिविर में कलेक्टर ने एक महिला से कहा “मैं अधिकारी नहीं हूं, आपका नौकर हूं, मालिक आप लोग हैं.”. ये सुनकर ग्रामीण अवाक रह गए.

गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश

शनिवार शाम करीब 4 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इसी दौरान ग्राम पंचायत की पंच ललिता सेन ने सरपंच बसंती कोल के खिलाफ खुलकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में न तो नियमित ग्राम सभाएं होती हैं और न ही बैठकों का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने सरपंच और सचिव पर मनमाने ढंग से कार्य करने और पंचायत की राशि के आहरण में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने मौके पर ही जांच कराने का आश्वासन दिया.

सरपंच व पंच के बीच विवाद खत्म कराया

वहीं, सरपंच बसंती कोल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया. उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित रहती हैं और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाते हैं. इस स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही सुलह कराई.कलेक्टर विकास मिश्रा ने महिला पंच और सरपंच से हाथ मिलवाते हुए कहा “आपसी मतभेद भुलाकर गांव के विकास के लिए मिलकर काम करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.” कलेक्टर के इस मानवीय और सरल व्यवहार की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है, और लोग इसे प्रशासन की सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!