Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Air India Crash Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे में परिवार खोने वाले मोहम्मद शेठवाला को झटका, ब्रिटेन ... Strait of Hormuz: होर्मुज में फंसे जहाजों से बिटकॉइन में वसूली! ईरान के IRGC पर 'डिजिटल डकैती' का आर... Vivo Price Hike: वीवो ने दिया झटका! Vivo V70 से Vivo T5x तक, ₹4000 महंगे हुए ये 6 स्मार्टफोन्स; देखे... Ganga Saptami 2026: कब है गंगा सप्तमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जाह्नवी ऋषि से जुड़ी पौराणिक ... फैटी लिवर के मरीजों के लिए अंडा 'वरदान' है या 'विलेन'? अंडे का पीला भाग खाने से पहले जान लें ये जरूर... Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के एक साल बाद भी बैसरन घाटी में जिंदा है खौफ, गोलियों की गूंज से अब तक ... Viral News: पेड़ पर फंसे पालतू तोते को उतारने के लिए बुलाई फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया; जान... Jabalpur Road Accident: जबलपुर में रफ्तार का कहर, पानी पीने रुके बाप-बेटे को रईसजादे की कार ने रौंदा... Vaishno Devi News: वैष्णो देवी में आस्था से बड़ा खिलवाड़! चढ़ावे की चांदी में 95% मिलावट, जांच रिपोर... अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही सास को छोड़ा बेसहारा? कोर्ट का सख्त आदेश- "सेवा नहीं की तो छिन जाएगी बहू क...

Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

6

Motorola Edge 70 Pro: मोटोरोला भारत में अपनी Edge सीरीज का विस्तार करने जा रहा है. कंपनी 22 अप्रैल को नया स्मार्टफोन Edge 70 Pro लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे फोन को लेकर उत्साह बढ़ गया है. इसमें पावरफुल प्रोसेसर, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलने की उम्मीद है. यह फोन मिड प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में दमदार पैकेज

मोटोरोला Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz तक के एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. लीक्स के अनुसार, यह स्क्रीन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकती है, जिससे धूप में भी साफ विजिबिलिटी मिलेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है. यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित हेलो यूआई पर चलेगा और इसमें मोटो AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

कैमरा की बात करें तो मोटोरोला Edge 70 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी के मामले में यह फोन काफी मजबूत नजर आता है, क्योंकि इसमें 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा.

लॉन्च डेट, कीमत और डिजाइन

मोटोरोला Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, मोटोरोला के ई स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. डिजाइन के मामले में यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है, जिनमें लिली व्हाइट, टील और टाइटन शामिल हैं. अलग-अलग वेरिएंट में सैटिन, फैब्रिक और मार्बल फिनिश देखने को मिल सकती है, जो इसे प्रीमियम लुक देगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!