Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त के साथ की खौफनाक मारपीट

91

 भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। साथ ही मारपीट कर उन्हें छोड़ दिया। घायल युवती को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मिसरोद पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवती अवधपुरी क्षेत्र की निवासी है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी शुभम कुमार नामक युवक से करीब दस वर्षों से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच दूरी बन गई थी। शुभम को शक था कि युवती की अपने सहकर्मी राहुल से नजदीकी बढ़ रही है।

मंगलवार सुबह शुभम युवती को स्कूटर से केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने राहुल को भी बुला लिया। इसी दौरान शुभम ने अपने ममेरे भाइयों और भाभी के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जबरन कार में बैठाकर बरखेड़ा पठानी ले जाया गया, जहां फिर से मारपीट की गई और बाद में छोड़ दिया गया।

होटल में हंगामा देख कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस को वाहन का नंबर मिला, जिसके आधार पर युवती तक पहुंचा गया। शुरुआती पूछताछ में युवती ने कार्रवाई से इनकार किया, लेकिन बाद में बयान बदलते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!