Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़! INDORE MIC सदस्य पार्ट दो, तीन प्रमुख समितियां,कार्यप्रणाली पर सवाल,अवैध निर्माण से लेकर 'लापता' स्व... INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़।

Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बनाया फंदा

66

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी ने थाने के बंदी गृह (हवालात) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था।

बुधवार शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। एफआईआर में बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नामली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को रात करीब 9.40 बजे गिरफ्तार कर लिया था।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी रात करीब 3 बजे तक हवालात में बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। सुबह करीब 4 बजे बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने जब सीसीटीवी देखा तो आरोपी एक ओर फांसी पर लटका हुआ बेसुध नजर आया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आरोपी ने पानी के पाइप से अपने लोअर के नाड़े के सहारे फांसी लगा ली थी।

मजिस्ट्रियल जांच के लिए न्यायाधीश भी थाने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी विवेक कुमार लाल, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, थाना प्रभारी गायत्री सोनी भी मौके पर पहुंचे। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए न्यायाधीश भी थाने पहुंचे। हवालात के अंदर ही डॉ. राजेश मंडलोई ने शव का मेडिकल परीक्षण किया। सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

स्वजनों ने लगाए आरोप, पत्नी समेत तीन को पूछताछ के लिए थाने लाए

घटना के बाद मृतक के स्वजन भी थाने पहुंचे। मृतक के अंकल के लड़के ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और मृतक की पत्नी द्वारा बेटी से झूठा प्रकरण दर्ज कराने का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है कि मृतक ने बुधवार को ही ससुराल पक्ष के खिलाफ नामली थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद शाम को उसकी बेटी ने मां के साथ आकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

मृतक की मां और बहन ने भी पत्नी, बेटी एवं मृतक के साले पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी व साले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस के अनुसार शाम करीब 5 बजे प्रकरण दर्ज हुआ, रात 9.30 बजे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। रात करीब 2 बजे वह बाथरूम के लिए उठा था और 3 बजे तक हवालात में बैठा हुआ था।

इसके बाद सुबह 4 बजे घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की रात भी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना होना बताया गया है। उस समय मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने बताया कि बंदी द्वारा हवालात में फांसी लगाने की घटना सामने आई है। मृतक पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज था। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!