Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत सलाह

27

AI हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है, अब तो आलम कुछ ऐसा है कि लोग छोटी से लेकर बड़ी मुद्दों में भी Artificial Intelligence की सलाह लेने लगे हैं. एक नई स्टडी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाले चैटबॉट लगभग आधे समय यूजर्स को गलत मेडिकल सलाह दे रहे हैं. यह उस टेक्नोलॉजी से जुड़े हेल्थ रिस्क को उजागर करता है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनती जा रही है.

अमेरिका, कनाडा और UK के रिसर्चर्स ने पांच पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स जैसे कि Gemini, ChatGPT,Meta AI, DeepSeek और Grok का मूल्यांकन किया. उन्होंने हर प्लेटफॉर्म से हेल्थ से जुड़ी पांच कैटेगरी में 10 सवाल पूछे. मेडिकल जर्नल BMJ Open में इस हफ्ते प्रकाशित नतीजों के अनुसार, कुल जवाबों में से लगभग 50 फीसदी को गलत माना गया, जिनमें से लगभग 20 फीसदी जवाब तो बहुत ज्यादा गलत थे.

अध्ययन में सामने आई ये जानकारी

अध्ययन के अनुसार, चैटबॉट ने वैक्सीन और कैंसर से जुड़े क्लोज्ड एंड प्रॉम्प्ट और सवालों पर बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि ओपन एंड प्रॉम्प्ट और स्टेम सेल और न्यूट्रीशन जैसे क्षेत्रों में कमजोर परफॉर्म किया. शोधकर्ताओं ने बताया कि जवाब अक्सर पूरे आत्मविश्वास और निश्चितता के साथ दिए गए. हालांकि किसी भी चैटबॉट ने किसी भी प्रॉम्प्ट के जवाब में संदर्भों की पूरी तरह से मुकम्मल और सटीक सूची पेश नहीं की. सवालों के जवाब देने से केवल दो बार इनकार किया गया और ये दोनों ही बार Meta AI की तरफ से हुआ.

ये नतीजे इस बढ़ती चिंता को उजागर करते हैं कि लोग जनरेटिव AI प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, जिनके पास मेडिकल सलाह देने का लाइसेंस नहीं है और उनमें बीमारी का पता लगाने के लिए जरूरी क्लिनिकल समझ की भी कमी है. AI चैटबॉट की जबरदस्त बढ़त ने उन्हें उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय जरिया बना दिया है जो अपनी बीमारियों के बारे में सलाह चाहते हैं. OpenAI ने बताया है कि हर हफ्ते 20 करोड़ से ज्यादा लोग ChatGPT से सेहत और तंदुरुस्ती से जुड़े सवाल पूछते हैं. इस प्लेटफॉर्म ने जनवरी में आम यूजर्स और डॉक्टरों, दोनों के लिए हेल्थ टूल्स का ऐलान किया था और उसी महीने Anthropic ने भी बताया कि उसका Claude प्रोडक्ट हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नई सेवा शुरू कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!