Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

पूर्व DSP की शर्मनाक करतूत! नशे में धुत्त होकर रात के अंधेरे में किया ऐसा काम, वीडियो वायरल

7

जालंधर: शहर की रेलवे कॉलोनी के समीप स्थित अकाउंट्स ऑफिस के बाहर बुधवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कार चालक ने खुद को पूर्व DSP बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया, जोकि नशे में धुत्त था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और उसने ऑटो-रिक्शा चालक के साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ऑटो चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित पूर्व पुलिस अधिकारी ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में उसने अपने बेटे को मौके पर बुलाया। बेटे के पहुंचने पर उसने लोगों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। काफी देर तक हंगामे के बाद चालक अपनी कार में बैठ गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!