Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

High-Voltage Drama: खुद करवाया निकाह, अब विदाई के वक्त मुकर गए ससुर जी; बोले- ‘दूल्हा पसंद नहीं, शादी कैंसिल’

26

Moradabad/Bareilly News: यूपी के मुरादाबाद और बरेली जिलों से शादियों के दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है. मुरादाबाद में जहां निकाह की रस्में पूरी होने के बाद पिता ने विदाई से इनकार कर दिया. वहीं बरेली में दूल्हे की एक गलती के कारण बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.

मुरादाबाद के सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक घर से दो बेटियों की बारातें एक साथ विदा होनी थीं. एक बारात स्थानीय गांव से थी और दूसरी बिजनौर जिले से आई थी. दिन भर जश्न का माहौल रहा, बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ और दोनों बेटियों का निकाह भी आपसी रजामंदी से संपन्न हो गया.

असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब विदाई का वक्त आया. पिता ने एक बेटी को तो ससुराल के लिए हंसी-खुशी विदा कर दिया, लेकिन दूसरी बेटी की बारी आते ही अड़ गए. पिता ने दो टूक कह दिया कि उन्हें यह दूल्हा पसंद नहीं है और वो अपनी बेटी को उसके साथ नहीं भेजेंगे. निकाह के बाद अचानक हुए इस फैसले से वहां अफरा-तफरी मच गई. काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पिता नहीं पसीजे और अंत में मामला पंचायत तक पहुंच गया.

‘दूसरी युवती संग घूमना दूल्हे को पड़ा भारी’

वहीं, बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया. यहां भोजीपुरा से आई बारात का स्वागत बड़े चाव से किया गया था. निकाह की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि तभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को एक अन्य युवती के साथ बारात घर में घूमते हुए देख लिया.

जब दूल्हे से उस युवती के बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. देखते ही देखते बात बढ़ गई और दुल्हन के परिजनों ने निकाह करने से साफ मना कर दिया. काफी देर तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन दुल्हन पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा. नतीजा यह हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही वापस लौटना पड़ा.

ये दोनों घटनाएं सोशल मीडिया और स्थानीय इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जहां कहीं पिता के फैसले ने चौंकाया तो कहीं दूल्हे की लापरवाही भारी पड़ी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!