Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री: रोहतक PGI में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की कतार देख किया ये काम

13

रोहतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शनिवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों और धीमी प्रक्रिया को देखते हुए उन्होंने तुरंत दूसरी विंडो खुलवाने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। इसके अलावा अस्पताल में दवाइयों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब हरियाणा सरकार 540 प्रकार की दवाइयों की सुविधा दे रही है, तो अस्पताल में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं हो रही। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जांच के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। गंदगी और अव्यवस्था को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और साफ-सफाई की व्यवस्था तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, खून की जांच को लेकर भी मरीजों से शिकायतें मिलीं, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री ने ऑपरेशन से जुड़ी शिकायतों को भी गंभीरता से लिया। मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक सामान बाहर से खरीदना पड़ रहा है, जो कि नियमों के खिलाफ है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!