Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि...

इंदौर की 72 बीघा जमीन का हुआ फर्जी नामांतरण,पटवारी लगा जमीन को ठिकाने लगाने,तहसीलदार पटवारी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के कयास

0 816

इंदौर में हुआ 72 बीघा का फर्जी नामांतरण,जमीन को ठिकाने लगाने की चल रही है साजिश। पटवारी तिवारी राजनीतिक रसूब की लगा रहा जुगाड! तो तहसीलदार सहित अन्य खुड़ैल तहसील का अमला भी नपेगा,मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के बावजूद कार्यवाही में हो रही देरी।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर जिले की भिंगारिया की 72 बीघा जमीन के फर्जी नामांतरण के बाद से ही खुड़ैल तहसील में खलबली मची हुई हैं दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव की ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के बावजूद भी खुड़ैल तहसील अमला कार्यवाही की जद से अभी भी दूर हैं। इधर इन हलचलों के बीच मामले में उक्त 72 बीघा करीब जमीन को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले पटवारी रोहित तिवारी,तहसीलदार दयाराम निगम,सहित अमले खुड़ैल तहसील अमले पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की बातें चल पड़ी हैं। लिहाजा बताया जा रहा है कि पटवारी अपने राजनीतिक रसूब की जमावट में जुट गया हैं जबकि अवैध नामांतरण करवाने वाले 40 से ज्यादा पर भी उक्त मामले में FIR दर्ज करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

18.031 हेक्टेयर जमीन का कर दिया फर्जी नामांतरण।

शिकायतकर्ता ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को की गई शिकायत में बताया गया कि उक्त भिंगारिया की लगभग 72 बीघा जमीन संजीव कानूनगो,सुरेश कानूनगो,अजय कुमार त्रिवेदी,राजश्री जोशी,धर्मेंद्र कानूनगो,इंदु जोशी, की संयुक्त संपत्ति हैं। लेकिन पटवारी रोहित तिवारी,तहसीलदार दयाराम निगम सहित अन्य खुड़ैल तहसील के अमले की साठगांठ के चलते अन्य किसी के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में चढ़ाई जा चुकी हैं। और उक्त भूमि को पटवारी रोहित तिवारी अन्य किसी को बेचने की फिराक में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!