Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्... Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलि... Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट... Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को 'मर्डर' की धमकी, हिंसा के बीच ... IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी ... भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने 'ससुरवा में का करबू?' का पोस्टर रि... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का 'महाविस्फोट', 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी... Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का स...

गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्मेदारियों से झाड़ रहा पल्ला,भूखंडधारक डेढ़ सालों से काट रहे चक्कर।

0 534

गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी,

पार्ट two

कॉलोनाइजर प्रेम गोयल विजय गोयल ने नाला में करवा दिया फेरबदल, राजस्व अमला डेढ़ सालों से भूखंडधारकों को लगवा रहा चक्कर, नामांतरण,सीमांकन, ऑनलाइन तरमीम के लिए भूखंडधारक परेशान। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

पिपलियाकुमार स्थित गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी के भूखंड धारक पिछले डेढ़ सालों से राजस्व अमले जिनमें पटवारी, जूनी इंदौर तहसीलदार और एसडीएम के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कभी VIP ड्यूटी तो कभी कुछ और जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए राजस्व अमला अपनी जिम्मेदारियों से कन्नी काट रहा हैं। पिछले दो महीनों से जारी SIR प्रक्रिया के चलते तो राजस्व से संबंधित कार्यों में अमले ने कोई सक्रियता ही नहीं दिखाई हैं। यहीं नहीं उक्त जूनी इंदौर तहसील में पटवारियों के फेरबदल से भी गोयल रिसॉर्ट के भूखंडधारक खासे परेशान हैं। जबकि कुछ भूखंड धारकों का काम होते हुए दिखता भी तो उसके कॉलोनाइजर प्रेम गोयल विजय गोयल द्वारा गोयल रिसॉर्ट के नक्शे में करवाया गया मनमाना फेरबदल इसमें आड़े आ रहा हैं। क्योंकि कई भूखंड धारक ऐसे हैं। जिनका कार्य सिर्फ इसीलिए नहीं हो रहा है क्योंकि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी के नक्शे में नाले को अपने मुताबिक बदल दिया हैं। जिसकी वजह से प्लॉट की चतुर्सीमा में गड़बड़ी हो गई हैं। इधर जब न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने कॉलोनाइजर विजय गोयल के गीताभवन स्थित ऑफिस पर बात की तो नक्शे में फेरबदल को लेकर कॉलोनाइजर खुलेआम यह बात करने से भी हिचकिचा नहीं रहे है कि उन्होंने गोयल रिसॉर्ट के नक्शे में आड़े टेढ़े नाले को राजस्व अमले की मिलीभगत से अपने मुताबिक बदल दिया है। लिहाजा अब कॉलोनाइजर की सेटिंग की खामियाजा गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी के भूखंड धारक भुगत रहे हैं। 

पटवारी, तहसीलदार से लेकर SDM तक के पास नही कोई जवाब। 

इधर गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी के नक्शे में जो कॉलोनाइजर प्रेम गोयल विजय गोयल के मुताबिक राजस्व अमले ने फेरबदल तो कर दिया हैं। लेकिन अब उक्त कॉलोनी के  नामांतरण, सीमांकन, ऑनलाइन तरमीम जैसे कार्यों को लेकर राजस्व अमले के पास कोई जवाब नहीं है, बल्कि उनके पास मात्र बहाने के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। क्योंकि कॉलोनाइजर के मुताबिक बदलाव की वजह से कॉलोनी के भूखंड धारकों के भूखंडों में काफी ज्यादा हेरफेर हो गया हैं। कुछ भूखंड धारक ऐसे भी है जिनके भूखंडों में से जमीन ही गायब हो गई हैं। जबकि कॉलोनाइजर प्रेम गोयल ने उन्हें उनके द्वारा खरीदी गई जमीन की बकायदा रजिस्ट्री तक की गई हैं। 

ऐसे कैसे संभव की जमीन ही गायब हो जाएं। 

गोयल रिसॉर्ट के भूखंड धारक इसलिए भी परेशान है क्योंकि उन्हें कॉलोनाइजर ने उक्त कॉलोनी में उनके द्वारा खरीदी गई जमीन की बकायदा रजिस्ट्री तक की हैं। लेकिन इसी कॉलोनाइजर की मनमानी से नक्शे में किए गए फेरबदल की वजह से भूखंड धारकों की जमीन गायब हो गई हैं। जिसे लेकर राजस्व अमला भी अपने हाथ खींच रहा हैं। क्योंकि जो सेटिंग के चलते नक्शा बदल गया। लेकिन पुराने नक्शे के मुताबिक काटे गए प्लाटों में बदलाव करना ही भूल गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!