Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

सो रहे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए भाड में,डॉग बाइट के लगातार बढ़ रहे मामले,बड़ा मामला होने पर भागीरथपुरा जैसी पेश होगी सफाई।

0 660

इंदौर नगर निगम के सो रहे जिम्मेदार,जनता जाए भाड़ में,डॉग बाइट के लगातार बढ़ रहे मामले।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम के तमाम जिम्मेदार इस वक्त सो रहे है,फिर चाहे भागीरथपुरा जैसा ही मामला होने के बाद उनकी कान में जूं रेंगे,लेकिन वर्तमान में तो इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों ने जनता को लेकर एक ही सोच बना रखी है कि जनता जाए भाड़ में। क्योंकि शहर में रोजाना श्वानो का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। कहीं न कहीं देश की सर्वोच्च अदालत के निर्देशों का भी नगर निगम के जिम्मेदार पालन करने में सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। क्योंकि आवारा कुत्तों को लेकर जो हालात शहर की गलियों,सड़कों और कालोनियों में हैं। उसे नकारा नहीं जा सकता हैं। क्योंकि इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाहियों की वजह से डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदारों ने इसे लेकर कोई भी एक्शन लेने से परहेज कर रखा हैं। जबकि जो निगम ने निजी एजेंसी नियुक्त की हैं। वह भी भुगतान नहीं होने के चलते काम बंदी कर रखी हैं। जिसकी वजह से हालात बद से बदतर हो रहे हैं।

खजराना,गुलमर्ग परिसर में लोग लगातार शिकार।

शहर के कई इलाके है जहां डॉग बाइट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। लेकिन इसे लेकर अभी तक उनकी नींद खुलना तो ठीक उन्होंने अभी तक निजी एजेंसी के जिम्मेदारों से चर्चा तक नहीं की हैं। जिसकी वजह से केवल गुलमर्ग परिसर में ही पागल हो चुके श्वान की वजह से लोग उसका शिकार बनते जा रहे हैं।

बड़ा मामला होने पर ही खुलती नींद।

भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल की वजह से मौत का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया हैं और अभी भी कई लोग है जो मौत से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके पूर्व और अभी तक जो खानापूर्ति और रस्म अदायगी जारी है वो किसी से छुपी नहीं हैं। लिहाजा शहर की जनता को डॉग बाइट के मामले में भी नगर निगम के जिम्मेदारों ने भगवान के भरोसे छोड़ दिया हैं। फिर अगर मामला अगर बढ़ता है तो फिर कहीं जाकर जिम्मेदार भागीरथपुरा कांड जैसी सफाइयों पर सफाई पेश करने सामने आ जायेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!