Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

ग्रैंड यूरो होटल को नगर निगम ने किया जर्जर,वहीं दोहरे मापदंड,भूखंडों का संयुक्तिकरण,आवासीय पर व्यवसायिक उपयोग,बेतहाशा शराबखोरी सो अलग। IDA संपदा शाखा भी भुला अपनी जिम्मेदारी।

0 377

अवैध निर्माण,नियम कायदों की बात,होटल ग्रैंड यूरो किया जर्जर,इधर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट नहीं आता नज़र। आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक कार्य। अभी भी ठोस कार्यवाही की दरकार। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 94 बांबे हॉस्पिटल स्थित आवासीय भूखंडों को संयुक्तिकरण करते हुए व्यवसायिक गतिविधि वो भी शराबखोरी करवाने वाले हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट पर आखिर किसकी मेहरबानी हैं। ये सवाल वार्ड 41 स्थित ग्रैंड यूरो होटल पर हुई रिमूवल होने के बाद हर वो शख्स पूछ रहा है कि एक ही तरह के नियम विरुद्ध निर्माणों पर दो तरह के मापदंड आखिर किसलिए। क्योंकि हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक वर्षों से इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लीज पर सशर्त दिए गए आवासीय दो भूखंडों को पहले तो संयुक्त किया गया। फिर उसके बाद नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा से सांठगांठ करते हुए व्यवसायिक उपयोग हेतु तैयार करते हुए बेखौफ शराबखोरी करवाई जा रही हैं। 

ये भूखंड है आवासीय

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 94 के भूखंड नंबर BA 51 और 52 जो कि आवासीय उपयोग हेतु IDA ने लीजधारक को दिए थे। लेकिन लेकिन उक्त दोनों ही भूखंडों को एक करते हुए यहां हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट खोलकर शराबखोरी करवाई जा रही हैं। 

IDA संपदा शाखा में दबकर रह गई फाइल। 

इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव को उक्त मामले की बकायदा शिकायत हुई थी। जिसमें हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक के इन कारनामों का खुलासा किया गया था। लेकिन उक्त जांच और हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की फाइल कहा घूम कर दी गई यह अब किसी को पता हैं। इधर उक्त मामले में इंदौर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव बचते रहते हैं। करते है कर रहे है, मगर आखिर में हो कुछ नहीं रहा हैं।

निगम अमला सुस्त। 

उक्त पूरे मामले के उजागर हो जाने के बावजूद भी इंदौर नगर निगम का भवन अनुज्ञा अमला सुस्ती में हैं। उसे ग्रैंड यूरो होटल का अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध निर्माण तो दिख गया हैं।  लेकिन हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट के यह कारनामे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!