Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह,निर्णायक समिति पर अखाड़ा संचालकों का आरोप अंधों ने बांटी रेवड़ी अपनों को।

0 248

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह,जिला प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक समिति का विरोध,अखाड़ा संचालकों आरोप अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपनों को।

इंदौर।

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह निकले सप्ताह गुजर गया हैं। लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक समिति सदस्यों को लेकर दर्जनभर से ज्यादा अखाड़ा संचालकों ने आरोप लगाया कि उक्त निर्णायक समिति में ही झोल था। जबकि उन्होंने अंधे बनते हुए अपने अपनों को चल समारोह के दौरान विजेता घोषित करते हुए पुरस्कार भी बांट दिए। सार्वजनिक श्री रविदास व्यायामशाला ,गांधी आदर्श व्यायामशाला,छोटलाल उस्ताद व्यायामशाला, वीर बलवंत गुरु अखाड़ा,रामलाल उस्ताद अखाड़ा,चेतराम उस्ताद अखाड़ा,अहिरवार चेतन व्यायामशाला, और महिला अखाड़ा संचालकों ने आरोप लगाया कि निर्णायक समिति सदस्यों ने अपने परिजनों को खुलकर लाभ पहुंचाया। तय दिए गए समय के अतिरिक्त उन लोगों को समय भी दिया गया। ताकि वह इनाम हासिल कर सके।

अब हम दिखाएंगे काले झंडे।

चर्चा में मिथिलेश कैमरे,उदित मंडलोई, विनोद जाटव, अकबर पटेल, अनिल मोहने, देवकरण रोशन संजय लहरी, राज नानेरिया,लेखराज बिड़ौने,राजेंद्र सक्सेना, सुदेश बिसे,सुरेन्द्र चोपड़ा,रोहित सेम, लोकेश तिलवे,विजेंद्र पाल,अजय रोशन, लल्ला सक्सेना, गजानंद सुनहरे,शुभम मांडक, अमन सिरोके,और अन्य अखाड़ा संचालकों ने आरोप लगाया कि यह अखाड़ा कलाकारों के साथ अन्याय हैं। और अंधे अपनो को ही रेवड़ियां बाँट रहे हैं। लिहाजा अब अगले वर्ष शहर के 15 से ज्यादा अखाड़ा संचालक आयोजन का विरोध करेंगे। और काले झंडे भी दिखाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!