Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्... JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की ... अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभ... Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश ... Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्ता...

प्रथम पूज्य गणेशजी की प्रथम नागरिक महापौर ने की आगवानी,IDA,नगर निगम,कांग्रेस कार्यालय,में गणेश जी की स्थापना,खजराना मंदिर में लगा सवा लाख मोदकों का भोग।

0 197

प्रथम पूज्य की प्रथम नागरिक ने की आगवानी,घर घर विराजे श्रीगणेश,नगर निगम,IDA,कांग्रेस कार्यालय सहित खजराना मंदिर में शुरू हुआ दस दिवसीय गणेश उत्सव।

इंदौर।

शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजन करते हुए स्थापना की। इस अवसर पर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा, श्रीगणेश उत्सव समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया,महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ला,सहित अन्य निगम कर्मचारी अधिकारी मौजूद थें।

मेयर ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता विघ्न संतोषियों को सद्बुद्धि देंगे। ताकि इंदौर शहर देश विदेश में अपना परचम लहराता रहेगा।

Ida में कमिश्नर सीईओ ने किया पूजन।

इधर गणेश उत्सव के अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह,सीईओ आर पी अहिरवार सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दीपक सिंह ने विधि विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना की। साथ ही सीईओ आर पी अहिरवार ने शहर के विकास को प्रगति पथ अग्रसर रखने की श्रीगणेश जी से प्रार्थना भी की।

कांग्रेस में पहली बार गणेश जी की पूछपरख।

इधर ऐसा पहली बार देखा गया कि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर भी कांग्रेसियों ने गणेश उत्सव की शुरुआत धूमधाम से की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजवाड़ा से लेकर चल समारोह के रूप में गणेश जी को लेकर गांधी भवन पहुंचे। लेकिन उक्त गणेश उत्सव में भी कांग्रेस की राजनीति चरम पर थी।

खजराना गणेश में उत्सव हुआ शुरू।

बुधवार से खजराना गणेश मंदिर में गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर खजराना गणेश जी को सवा लाख मोदकों का भोग अर्पित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!