Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

नगर निगम में भ्रष्टाचार,कमीशनबाजी, दर्जनों मुद्दे, फिर भी इंदौरी विधायक सदन में मौन,आखिर क्या हैं वजह जीतू पटवारी

0 314

क्या इंदौर सचमुच रामराज्य है,आठ विधायक विधानसभा से गायब या सिर्फ़ साध रखी चुप्पी-कांग्रेस

इंदौर।

विधानसभा सदन में इंदौर के आठ विधायकों ने पूरे मानसून सत्र के पांच दिनों तक सिर्फ चुप्पी साधे रखी तो एक दो इंदौरी विधायकों जिनमें पांच नंबर से महेंद्र हार्डिया तो सदन पहुंचे ही नहीं। जबकि अन्य विधायक मुंह पर उंगली लिए बैठे रहे। लिहाजा इंदौर में रामराज्य आ गया है या फिर भाजपा के इन विधायकों को इंदौर शहर की जनता की चिंता ही नहीं हैं। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहीं। पटवारी ने कहा कि इंदौर नगर निगम में 92 करोड़ के फर्जी बिल मामले में खुद सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चुप रहे। आखिर क्यों। इसके अलावा पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने पर विधायकों की चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही हैं।

नगर निगम में 50% कमीशनबाजी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर इंदौर नगर निगम में 50 प्रतिशत कमीशनबाजी की बात दोहराई। पटवारी ने कहा कि पब्लिक डोमेन में यह आरोप पैर जमाते जा रहा है कि इंदौर नगर निगम में बिना 50 प्रतिशत कमीशन दिए कोई कार्य नहीं होता हैं। जबकि स्मार्ट सिटी योजना के करोड़ों रुपए सिर्फ घटिया निर्माणों में बर्बाद कर दिए गए।

नगर निगम में भयंकर भ्रष्टाचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर नगर निगम में भयंकर भ्रष्टाचार जारी हैं। क्योंकि निगम संपत्ति और प्रचार साम्रगी यूनीपोल के मामले में 10 करोड़ रुपए का नुकसान ठेकेदारों,और कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ और यह सबकुछ होना इंदौर महापौर और सरकार की मिलीभगत के होना असंभव हैं।

फिर भी इंदौरी विधायकों मौन आखिर क्या वजह

चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नगर निगम से लेकर पूरे शहरभर में भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी जारी है लेकिन फिर भी बीजेपी विधायकों का मौन रहना समझ से बाहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!