Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख...

बाणगंगा पुलिस ने पकड़ा ऐसा वाहन चोर गिरोह,जो उज्जैन इंदौर थाना क्षेत्रों में देता था वारदात को अंजाम,10 लाख के दो पहिया हुए जब्त।

0 175

ऑर्डर मिलने पर होती थी चोरी के वाहनों की डिलेवरी,उसके पहले इंदौर उज्जैन से होती थी चोरी। 

इंदौर। शहर की बाणगंगा पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि इंदौर और उज्जैन के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो पहिया वाहनों पर अपना हाथ साफ करते थे। फिलहाल पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को अपनी गिरफ्त में लिया हैं,और उनसे अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही हैं। 

चोरी किए वाहनों का सौदा और पकड़ा गया लाखों के वाहन।

 

 

बाणगंगा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से दो पहिया वाहनों की वारदाते बढ़ती जा रही थी। लिहाजा डीसीपी हसंराज सिंह और एडीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने एक टीम गठित की। जो कि ऐसे मामलों पर सतत निगाहें गढ़ाए थी। इसी दौरान टीम सदस्यों जिनमें थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर,SI अभिरुचि कनौजिया,सहित अन्य पुलिसकर्मी जिनमें चरणसिंह,कमलेश चावड़ा,देवराज धमेंद्र ओझा शामिल थे। उन्हें सूचना मिली थी कि सांवेर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर चोरी के वाहनों का सौदा चल रहा हैं। लिहाजा मुखबिर की सूचना पर टीम सदस्यों ने जब यहां दबिश दी तो पुलिस हाथ नासिर शाह लग गया। और पूछताछ के दौरान वाहन के कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा। लिहाजा टीम सदस्यों ने नासिर की खबर ली तो उसने गोलू सांखला,और गब्बर का नाम कबूल दिया। लिहाजा इन्हीं की निशानदेही पर टीम ने 10 लाख से ज्यादा के कुल 13 वाहनों को बरामद कर लिया है जो कि उज्जैन और इंदौर के थाना क्षेत्रों से उड़ाए गए हैं। 

सुनसान एरिया में रखते थे संभालकर।

पुलिस द्वारा पकड़ाये वाहन चोर चोरी किए वाहनों का उपयोग नहीं करते थे बल्कि उक्त वाहनों को सुनसान एरिया, ब्रिजों के नीचे या कोई सोसायटी एरिया में छुपा देते थे। लेकिन इतने शातिर चोर इन्ही वाहनों का सौदा करते हुए पुलिस के हाथ लग गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!