Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

ओंकारेश्वर, वीआईपी दर्शन के नाम पर मची लूट,अधिकारियों ने श्रद्धालु बनकर पकड़ा गिरोह

0 381

मामला ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का

वीआइपी दर्शन के नाम पर मची हुई थी लुट,

अधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन कर धरदबोचा।

ओंकारेश्वर। प्रदीप ठाकुर 
शहर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पिछले लंबे समय से एक गिरोह सदस्य यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति व्यक्ति 1500₹ तक की वसूली कर रहे थे। पिछले दिनों यहां बड़ा विवाद भी हो गया था। लिहाजा उक्त शिकायतों के चलते एसडीएम शिवम प्रजापति ने एक पटवारियों के दल की नियुक्ति की। जिसमें महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। जिनमें दल सदस्य अमरसिंह मंसूरे, लक्की पंचोली,सोनाली चौकड़े,प्राची शर्मा,अधीर रेवाल,देवेंद्र मार्को और अमित कुमार जैन शामिल थे। लिहाजा दल सदस्य यहां बाहरी श्रद्धालु बनकर पहुंचे। और उन्होंने ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। तय योजना अनुसार यहां उनसे वीआईपी दर्शन कराने को लेकर रिद्धि उर्फ रिद्धि चंद्र शर्मा ने संपर्क किया। रिद्धि चंद्र शर्मा ने उन्हें वीआईपी दर्शन करवाने की बात कहते हुए प्रति जोड़ा 1500₹ की मांग। इस दौरान यहां धरपकड़ करने आए अधिकारियों ने रिद्धि चंद्र शर्मा को दो जोड़े के 3000₹ डिजिटली ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद यहां रिद्धि चंद्र शर्मा ने इन जोड़ों को मंदिर ले जाकर अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्ग़ल से मिलवाया और वहीं मौजूद होमगार्ड नागेंद्र शर्मा ने इन जोड़ों को प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मंदिर के वीआईपी गेट से सीधे मंदिर के दर्शन तक करवा दिए। लिहाजा इसके बाद इन तीनों की सच्चाई सामने आने पर अधिकारियों ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां इन दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया हैं इधर होमगार्ड नागेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!