Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में ... Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन केलर… पाकिस्तान के बाद घाटी के आतंकियों पर टूट रहा कहर

0 435

शोपियां इलाके में सेना ने ऑपरेशन केलर के तहत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और आतंकवादी मारे गए.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने अब ऑपरेशन केलर शुरू किया है. पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को जहन्नुम में पहुंचाया है, उसके बाद अब घाटी में छिपे दहशतगर्दों को ठिकाने लगाया जा रहा है. इस कार्रवाई को सेना ऑपरेशन केलर नाम दिया है. सेना आतंकियों को खोज-खोजकर मार रही है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और वो हर आने-जाने वाले पर नजर बनाए हुए है.

सेना ने शोपियां के केलर इलाके में मंगलवार को सशस्त्र बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मार गिराए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद सेना ने तलाशी और खत्म करने का अभियान शुरू किया.

सेना ने ट्वीट करते हुए कहा, ’13 मई 2025 को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शोपियां के शोकल केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में भारतीय सेना ने तलाशी और डिस्ट्रॉयड ऑपरेशन शुरू किया. अभियान के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण गोलीबारी हुई, जिसके चलते तीन हार्डकोर्ट आतंकवादी मारे गए.’

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला

घाटी में सेना की ये ताबड़तोड़ कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकी हमले के बाद हुई है. इस समय सीजफायर होने के बाद भी सीमा पार तनाव है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया. जिन्ना के मुल्क ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए. इन हमलों को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया, लेकिन इससे दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई. हालांकि, संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद श्रीनगर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन देखा गया.

पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान को दे दिया साफ मैसेज

इस बीच एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा था, ‘भारत में भविष्य में होने वाली किसी भी आतंकी कार्रवाई को देश के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने दोबारा आतंकी हमले करवाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने इसे एक नीति बताया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!