Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ एनकाउंटर, 3 को किया ढेर

0 121

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती है. इसके साथ ही कई जगहों पर अभी भी सर्च ऑपरेशन के साथ ही कई अन्य ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सोमवार शाम पाकिस्तान के ड्रोन दिखाई देने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों एनकाउंटर को अंजाम दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 से 3 आतंकियों को सेना ने घेर लिया था. सेना की गोलीबारी में एक आतंकी तुरंत मारा गया जबकि दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद सेना ने बचे हुए 2 आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सेना ने घाटी से आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई इलाकों में अलग-अलग ऑपरेशन चल रहे हैं. ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. सेना ने 3 आतंकी को मार गिराया है. जबकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं.

सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों जैसे ही सेना के जवानों को देखा तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों को पहले से ही यहां आतंकियों होने का इनपुट मिला था. यही कारण है कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

सीजफायर के बाद आतंकियों पर एक्शन

सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने साफ कर दिया कि हमारा निशाना केवल आतंकवादी ही हैं, उनका खात्मा जरूरी है. यही कारण है कि भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

बता दें की सेना की तरफ से पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बड़ी सफलता मिली है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!