Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात

0 153

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की बात की थी. सेना की जमकर तारीख करते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. देश को संबोधित करने के दूसरे दिन यानी कि 13 मई को सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन की चर्चा भी की है.

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस एयरबेस को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था. उसने इसे उड़ा दिया है. देश को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी इसी जगह पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई है. पीएम मोदी के वहां पहुंचने से ये साफ हो गया कि इस एयरबेस को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

सैनिकों के साथ मुलाकात पर क्या बोले पीएम मोदी?

आदमपुर दौरे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज सुबह, मैं AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति सदैव कृतज्ञ है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो कुछ भी किया है.

एक तस्वीर बनी बेहद खास

पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस की एक तस्वीर बेहद खास मानी जा रही है, जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पीएम मोदी एक भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई दे रही है और उसके ऊपर लिखा है- क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?

ऑपरेशन सिंंदूर की ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंचकर जवानों से 6 मई की रात और 7 मई की सुबह भारतीय सेना की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों से ऑपरेशन के समय की स्थिति पर भी चर्चा की. जवानों ने उन्हें जानकारी दी. पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाकर जवान बेहद खुश नजर आए. आदमपुर एयरबेस भारत के लड़ाकू विमान मिग 29 का बेस है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!