Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

भारत में एक और तूफान की आहट, इन राज्यों में अलर्ट… मचा सकता है तबाही!

0 102

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है. अभी अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इससे बुधवार को अंडमान के निकट बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में सतही दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. अभी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा.

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

इसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश राज्य मेंभी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को उत्तरी तट और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. गुरुवार को रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भी गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

वहीं गुजरात में मध्यम वर्षा के साथ-साथ बादल गरज सकते हैं. इतना ही नहीं बिजली चमक सकती है. साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज और कल कोंकण और गोवा में तूफान आ सकता है. आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

कल से से 16 मई तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा 70 किमी की रफ्तार से तूफान आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सोमवार रात को बेमौसम बारिश हुई.इस बारिश से कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा है. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने से मौत भी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!