Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख...

Prateek Yadav Death: किचन में हुए बेहोश, 4.55 पर कॉल… जानें मौत के वक्त कहां थीं पत्नी अपर्णा यादव?

2

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उनके निधन से पूरे यूपी में शोक की लहर है. पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सुबह 4 बजकर 55 पर घर में मौजूद लोगों में अस्पताल को इस बात की जानकारी दी. प्रतीक ने निधन के समय अपर्णा घर पर नहीं थीं.

अपर्णा दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना

अपर्णा यादव बीती रात दिल्ली में मौजूद थीं. पति के निधन की जानकारी मिलने के बाद अपर्णा लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रतीक यादव के फोन को अपने कब्जे में ले लिया है. घर में किस परिस्थिति में थे, पुलिस उसका विवरण लेगी. प्रतीक यादव के शरीर का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस दौरान वीडियो ग्राफी होगी. चार डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपर्णा यादव के भाई मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5.55 बजे हॉस्पिटल लाया गया था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि 30 अप्रैल को उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था. हालात में सुधार होने पर प्रतीक यादव को डाक्टर डिस्चार्ज नहीं कर रहे थे. वो जबरन अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे.

मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे थे प्रतीक

38 साल के प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे थे. वह मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुए बेटे थे. राजनीतिक परिवार से नाता होने के बाद भी प्रतीक राजनीति से दूर रहते थे. उन्हें लाइमलाइट पसंद नहीं थी. वह आम जिंदगी जीते थे. उन्हें जिन के प्रति खासा लगाव था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!