Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड

27

बिहार की राजधानी पटना में ‘एटीएम वाले सैलून’ के संबंध में बड़ा अपडे़ट सामने आया है. एसबीआई एटीएम के अंदर नाई की दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद वहां से बैंक के नाम का बोर्ड को हटा लिया गया है. बता दें कि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. अब SBI बैंक की तरफ से मामले पर संज्ञान लिया गया है.

📱 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, अधिकारी हुए एक्टिव

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटना के दानापुर इलाके के एक एटीएम के अंदर नाई की दुकान चलने की खबर सामने आई थी. इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरफ फैल गया. इस वीडियो में दिख रही दुकान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम का बोर्ड लगा हुआ था. वीडियो के वायरल होने के बाद एसबीआई बैंक के अधिकारी एक्टिव हो गए. तत्काल बैंक की टीम मौके पर पहुंची और वहां पर लगा एसबीआई का एटीएम बोर्ड हटाया गया, ताकि लोग भ्रमित न हों.

💇 ‘हेयर कट एटीएम’ से कंफ्यूज हो रहे थे लोग

बता दें कि इस एसबीआई के एटीएम सेंटर का बोर्ड देखकर हर रोज कई लोग पैसे निकालने आते थे, लेकिन जैसे ही वह अंदर घुसते थे, अंदर सैलून देखकर दंग रह जाते थे. आसपास के लोग इसे ‘हेयर कट एटीएम’ के नाम से संबोधित भी करने लगे थे. पूरे इलाके में यह जगह उत्सुकता का केंद्र बन गया था. वहीं, इस दुकान के मकान मालिक का कहना है कि बैंक की तरफ से लगभग छह महीने का किराया नहीं दिया गया था और इसके अंदर का एटीएम भी खराब था.

🏠 मकान मालिक का दावा: ‘मशीन हटाई गई, पर बोर्ड छोड़ दिया’

बाद में मशीन तो हटा ली गई, लेकिन लंबे वक्त तक बैंक की तरफ से नए एटीएम को लगाने को लेकर के कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में उन्होंने खाली जगह को किराए पर दे दिया और वहां सैलून शुरू कर दिया गया. सैलून तो शुरू हो गया, लेकिन बैंक वालों ने एटीएम का बोर्ड नहीं हटाया था. जिसके कारण लोगों को गलतफहमी हो जाती थी. अब बोर्ड हटाए जाने के बाद इस भ्रम की स्थिति पर विराम लग गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!