Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Narwana Bus Accident: हरियल रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलटी किलोमीटर स्कीम बस, कई घायल WFI Notice to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब, 14 दिन में सौंपेंगी सबूत HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश Lokayukta Trap in Damoh: 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया सचिव, चपरासी को दिए थे पैसे MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा

खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह

3

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर (ग्राम कारोदा) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह फोन पर ज्यादा बात करती थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रात भर घर के बाहर खटिया पर सोता रहा और सुबह रिश्तेदारों के बीच जहर पीकर खुदकुशी करने की झूठी अफवाह फैला दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आरोपी कृष्णा (30) और उसकी पत्नी रानी (28) के बीच फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद कृष्णा घर से चला गया और शराब पीकर वापस लौटा. उस समय रानी सो रही थी. गुस्से में पागल कृष्णा ने सोती हुई पत्नी की पीठ पर बैठकर उसकी साड़ी से ही गले में फंदा बनाया और उसे तब तक खींचा जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं

साजिश का ऐसे हुआ पर्दाफाश

हत्या के बाद शातिर पति ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. उसने शोर मचाया कि रानी ने जहर खा लिया है. हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव का बारीकी से निरीक्षण किया, तो रानी के गले पर फंदे के निशान मिले जो जहर खाने की थ्योरी से मेल नहीं खा रहे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने (गला घोंटने) से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कृष्णा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

रिश्तेदारों को किया गुमराह

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पूरी रात सामान्य व्यवहार किया. वह घर के बाहर सोता रहा ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!