Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत...

Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG से 4 एजेंट गिरफ्तार

83

 ग्वालियर। ग्वालियर के पाश इलाके सिटी सेंटर में क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में म्यूल खातों के जरिये साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले चार शातिर एजेंट रुके हुए थे। यहां से इन्हें पकड़ा गया है। इन चारों एजेंट के तार पाकिस्तान में बैठे सरगना से जुड़े हैं। पाकिस्तान से ही यह पूरा नेटवर्क आपरेट हो रहा है। चारों एजेंटों से क्राइम ब्रांच की टीम बारीकी से पूछताछ कर रही है।

म्यूल खातों के खिलाफ मप्र में चल रहा है बड़ा आपरेशन

म्यूल खातों के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में बड़ा आपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम को टास्क दिया था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश विहार स्थित होटल के एक कमरे में चार एजेंट रुके हुए हैं। यह होटल के कमरे से ही साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क आपरेट कर रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे होटल के कमरे में दबिश दी। यहां चारों एजेंट पकड़े गए।

एक आरोपित राजस्थान के धौलपुर, एक मुरैना और दो ग्वालियर के रहने वाले हैं। इनके पास से सैंकड़ों एटीएम कार्ड, पासबुक, और अन्य खातों की जानकारी मिली है। जब इनका मोबाइल क्राइम ब्रांच की टीम ने खंगाला तो टीम भी चौंक गई। इसमें पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबर से ही म्यूल खातों का नेटवर्क आपरेट हो रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

पाकिस्तान में बैठा सरगना…बड़े भैया के नाम से नंबर: इन चारों को पाकिस्तान के नंबर से आने वाले काल से ही सारे निर्देश मिलते थे। यह नंबर बड़े भैया के नाम से इनके मोबाइल में सेव है।

कैसे करते थे रुपये की हेराफेरी: म्यूल खातों में जो ठगी की रकम आती थी, उसकी जानकारी बड़े भैया नाम से सेव नंबर से सूचना आती थी। कितनी रकम आएगी, कब निकालनी है। यह सब वहीं से निर्देश मिलते थे। इसके बाद यह पैसा खुद एटीएम बूथ से जाकर निकाल लेते थे। फिर दूसरे एजेंट को देते थे। इसके बाद यह पैसा क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिये विदेश पहुंच जाता था।

एससपी धर्मवीर सिंह ने कहा… होटल में दबिश देकर चार एजेंट पकड़े हैं। म्यूल खातों का इंटरनेशनल नेटवर्क पकड़ा गया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!