Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...

MP-Bengal News: सीएम मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; कहा- “बंगाल में सुशासन और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत”

93

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं.

अहम राज्य रहा है पश्चिम बंगाल

गौरतलब है कि, शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य पिछड़ गया था. अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.

जानें पीएम मोदी ने क्या कहा

नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा. यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है. कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शपथ ग्रहण की. मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!