Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...

Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीटर दूर जाकर गिरी बाइक

6

कुरुक्षेत्र :  कुरुक्षेत्र जिले के ढांड रोड पर अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक को तेज रफ्तार i20 कार ने टक्कर मार दी। ड्राइवर ने टक्कर मारने के बाद युवक पर कार का टायर चढ़ाने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 मीटर दूर आकर गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान जिला कैथल के पबनावा गांव के अनिल कुमार (36) के रूप में हुई है। अनिल का कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद से अनिल बेहोश पड़ा है। करीब 3 महीने पहले 11 फरवरी को अनिल अमेरिका से डिपोर्ट होकर अपने गांव लौटा था। महावीर निवासी पबनावा के मुताबिक 4 मई को उसका छोटा भाई अनिल अपनी बाइक पर घरेलू काम से कुरुक्षेत्र गया था। काम खत्म करने के बाद वापस गांव पबनावा लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे ढांड रोड पर टेरी कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार i20 कार (HR-41H-9821) ने उसकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी।

100 मीटर दूर गिरी बाइक

टक्कर लगते ही अनिल सड़क पर गिर गया, जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर आकर गिरी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि उसने अनिल के ऊपर से कार निकालने की कोशिश की। आगे जाकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। अनिल को तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। महावीर के मुताबिक अनिल अभी बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल करीब 2 साल तक अमेरिका में रहा था। उसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया था। अभी अनिल सैलून का काम सीख रहा था। उसके पास एक बेटा आदित्य (7) है। उधर, पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!