Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ... West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिख... Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही ... Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर...

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी; 9.76 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 205 करोड़

3

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। सीएम ने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त सरकार ने जारी कर दी है। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड़ रुपए जारी किए गए। सीएम सैनी ने कहा कि 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा। 64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया। दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी गई। 11 लाख 23 हजार बहनों के खाते में  गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि भेजी गई।

उन्होंने कहा कि खरीफ 2025 फसल नुकसान के 370 करोड़ 52 लाख रुपए की मुआवजा राशि वितरित की। यह राशि 150,583 किसानों के खातों में डाली गई। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराब का 9 हजार 888 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम दिए। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूल गोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि वितरित की। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 196 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि  वितरित की जा चुकी है।

सीएम ने कहा कि चालू रबी सीजन की MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की। अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की। इस सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!