Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Ranchi Crime: रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार; बिहार से जुड़ा है तस्करी का कनेक्शन

16

रांची: राजधानी की अरगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों तस्करों को अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पैडलर्स के पास से कई ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है.

बिहार से लाते थे ड्रग्स

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक नगर निवासी संजय कुमार साहू और कडरू निवासी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने 20 पुड़िया (5.6 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद किए हैं. इन दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह बिहार के औरंगाबाद जिले के एक नेता से ब्राउन शुगर खरीदकर रांची लाते हैं और उसे बाजार में ऊंची कीमत में बेच देते हैं. आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया है कि जितने भी ऑडर नेताजी के व्हाट्सएप नंबर पर देते हैं, औरंगाबाद पहुंचते ही उन्हें पूरा कर दिया जाता है.

300 रुपए में बेचते हैं ब्राउन शुगर

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा स्टेशन के समीप कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त की जा रही है. सूचना के आलोक में एसपी (नगर) के निर्देशन में सहायक एसपी, कोतवाली के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना एवं कोतवाली थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया.

20 पुड़िया ब्राउन शुहर जब्त

गठित टीम मंगलवार को अरगोड़ा स्टेशन के पास पहुंची. दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे. दोनों को पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 पुड़िया ब्राउन स्टोन का सिलवर फाइल बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह 200 रुपए प्रति पुड़िया खरीदते हैं और उसे 250 से तीन सौ रुपए में बेच देते हैं.

तस्करों से खुद खरीदते हैं लोग ब्राउन शुगर

आरोपियों ने पुलिस को आगे बताया कि ग्राहक सेट रहते हैं वह खुद आकर खरीद कर ले जाते हैं. इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 105/26, 5.5.2026, धारा 21(b)/22(b)/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

आपराधिक रिकॉर्ड

  • डोरंडा थाना कांड संख्या 49/15, धारा 341/323/385/379 भादवि
  • अरगोड़ा थाना कांड संख्या 18/15, धारा 406 भादवि
  • डोरंडा थाना कांड संख्या 405/15, धारा 341/323/504/379/34 भादवि
  • अरगोड़ा थाना कांड संख्या 310/20, धारा 21/22 NDPS एक्ट
  • आतंकवाद निरोधी दस्ता, रांची थाना कांड संख्या 03/23, धारा 17/21/22 NDPS एक्ट
  • लालपुर थाना कांड संख्या 198/25, धारा 20(a)(i)/22/29 NDPS एक्ट

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!