Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्चाई सामने आनी चाहिए

26

चरखी दादरी : पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रही जंग ने अब नया मोड़ ले लिया है। विनेश द्वारा जारी ताजा वीडियो संदेश ने खेल जगत और प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है। इस लड़ाई में अब विनेश को अपने परिवार और अनुभवी प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट का भी खुला समर्थन मिल गया है।महावीर फोगाट दंगल गर्ल गीता-बबीता के पिता महावीर फौगाट ने विनेश के आरोपों को पूरी तरह सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि विनेश जो कह रही है, वह सत्य है। एक खिलाड़ी का अधिकार है कि वह बिना किसी डर के मैट पर अपनी प्रतिभा दिखाए। मैं उसके दर्द और संघर्ष को समझ सकता हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस न्याय की लड़ाई में अपनी भतीजी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

विनेश का आरोप : गोंडा में निष्पक्षता असंभव
विनेश फोगाट ने एक भावुक वीडियो जारी कर आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल पर गंभीर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोडा (बृजभूषण का गृहक्षेत्र) में प्रतियोगिता कराना खिलाड़ियों के साथ अन्याय है। वहां का पूरा तंत्र, रेफरी से लेकर मैट चेयरमैन तक, उनके प्रभाव मैहो सकता है। विनेश का आरोप है किउन्हें मैट पर वापसी करने से रोका जा रहा है और यहा निष्पक्ष रूप से वजन चेक होना भी नामुमकिन है। विनेश ने खेल मंत्रालय और सरकार की भूमिका पर भी कटाक्ष किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!