Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्चाई सामने आनी चाहिए
चरखी दादरी : पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रही जंग ने अब नया मोड़ ले लिया है। विनेश द्वारा जारी ताजा वीडियो संदेश ने खेल जगत और प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है। इस लड़ाई में अब विनेश को अपने परिवार और अनुभवी प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट का भी खुला समर्थन मिल गया है।महावीर फोगाट दंगल गर्ल गीता-बबीता के पिता महावीर फौगाट ने विनेश के आरोपों को पूरी तरह सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि विनेश जो कह रही है, वह सत्य है। एक खिलाड़ी का अधिकार है कि वह बिना किसी डर के मैट पर अपनी प्रतिभा दिखाए। मैं उसके दर्द और संघर्ष को समझ सकता हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस न्याय की लड़ाई में अपनी भतीजी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विनेश का आरोप : गोंडा में निष्पक्षता असंभव
विनेश फोगाट ने एक भावुक वीडियो जारी कर आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल पर गंभीर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोडा (बृजभूषण का गृहक्षेत्र) में प्रतियोगिता कराना खिलाड़ियों के साथ अन्याय है। वहां का पूरा तंत्र, रेफरी से लेकर मैट चेयरमैन तक, उनके प्रभाव मैहो सकता है। विनेश का आरोप है किउन्हें मैट पर वापसी करने से रोका जा रहा है और यहा निष्पक्ष रूप से वजन चेक होना भी नामुमकिन है। विनेश ने खेल मंत्रालय और सरकार की भूमिका पर भी कटाक्ष किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.