Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

चोरों ने किसान को किया कंगाल; घर में रखा 94 क्विंटल गेहूं लेकर हुए फरार, दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

0 41

रीवा : रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है। रौसर गांव में चोरों ने एक किसान की साल भर की मेहनत पर डाका डाला है। हैरानी की बात यह है कि चोरो ने घर में रखे पूरे 94 क्विंटल गेहूं को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौसर गांव में, किसान की मेहनत पर चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। यहां किसान नवल किशोर मिश्रा के सूने घर को, निशाना बनाते हुए चोर करीब 94 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि गेहूं नए घर के एक कमरे में रखा हुआ था, जहां आधी रात चोर बड़े वाहन के साथ पहुंचे, और पूरा गेहूं लोड कर फरार हो गए।

चोरी हुए गेहूं की कीमत लगभग  2 से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित किसान का कहना है कि खेती-किसानी ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है, ऐसे में इतनी बड़ी चोरी से परिवार पर, आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान नवल किशोर मिश्रा ने कहा है कि साल भर की मेहनत पर डाका डलने से वो बर्बाद हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि गांव में, इससे पहले भी तीन से चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।  पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत चोरहटा थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!