Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो...

DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस लेने की मांग

24

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है. सोमवार को कॉमर्स विभाग के छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया. वहीं आदिवासी छात्र संघ ने तालाबंदी कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने से पूरे कैंपस का माहौल गर्मा गया और घंटों तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी को लेकर वे पिछले कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस संबंध में पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. इस बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद भी सहमति नहीं बन पाई है, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

आंदोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि फीस वृद्धि से खासकर गरीब और आदिवासी वर्ग के छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. छात्रों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जब तक फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

छात्र नेता वसीम खान ने कहा कि हम लोग लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं लेकिन प्रशासन हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है. फीस वृद्धि को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

वहीं, छात्र नेता अमृत मुंडा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ फीस की नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों की है. गरीब और आदिवासी छात्र इतनी बढ़ी हुई फीस देने में सक्षम नहीं हैं. प्रशासन को जल्द से जल्द इस फैसले को वापस लेना चाहिए.

इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस मुद्दे पर 6 मई के बाद फीस कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा. प्रशासन के अनुसार, कमेटी की बैठक के बाद ही फीस वृद्धि को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल, छात्रों का आंदोलन जारी है और कैंपस में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!