Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ...

NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस; रास्ता भटक रही छात्रा को पहुंचाया सेंटर, मौके पर कराई फोटो की व्यवस्था

140

उज्जैन: उज्जैन सहित मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. जिसमें कुछ विद्यार्थी गलत सेंटर पहुंच गए व कुछ आवश्यक सामग्री जल्द बाजी में लाना भूल गए. उसके लिए उज्जैन पुलिस मददगार बनी. पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए परीक्षा देने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों की सहायता कर न सिर्फ उनका तनाव कम किया, बल्कि उनके भविष्य को भी संवारने में अहम भूमिका निभाई.

पुलिस ने की परेशान छात्र की मदद
महाकाल थाने पर पदस्थ ASI चन्द्रभान सिंह चोहान ने बताया कि, ”उनकी ड्यूटी महाराजवाड़ा के पास थी. इसी दौरान महिदपुर से अकेले उज्जैन परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र के पास परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य पासपोर्ट साइज फोटो नहीं था. परीक्षा शुरू होने में बेहद कम समय बचा था, जिससे छात्र घबरा गया था व परेशान था. उन्होंने परेशान होते छात्र को देखकर तुंरत स्थिति को समझते हुए मात्र 15 मिनट में फोटो की व्यवस्था कर छात्र को उपलब्ध कराई. इससे छात्र समय पर परीक्षा में शामिल हो सका.

गलत सेंटर पहुंची छात्रा को सही जगह पहुंचाया
वहीं दूसरी एक अन्य छात्रा गलती से गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थी. उसे परेशान होते हुए देखा, ASI चंद्रभान सिंह चौहान ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक पर बैठाकर सही परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया. खास बात यह रही कि छात्रा को परीक्षा शुरू होने से महज 5 मिनट पहले ही केंद्र पर पहुंचा दिया गया, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित नहीं हुई.

लोगों की मदद को तत्पर उज्जैन पुलिस
नीट की परीक्षा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर पुलिस तैनात की गई थी. पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा का स्पष्ट निर्देश था कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए. क्योंकि महाकाल मंदिर के आसपास स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाये गए थे और मंदिर के आसपास भीड़ रहती है, जिससे छात्रों को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. एसपी ने हर आवश्यक पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे. व स्पष्ठ निर्देश दिए थे कि पुलिस छात्रों की मदद करे.

पुलिस पर कई प्रकार के आरोप लगते हैं लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में इस तरह के कार्य देखकर शहरवासी पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं. इससे पहले भी पुलिस मंदिर क्षेत्र में घुम हुए लोगों को उनके परिजन से मिलवा चुकी है, और यह काम निरंतर जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!