Fatehabad Road Accident: फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा; सब्जी खरीद रही मां-बेटी को कार ने कुचला, मौके पर मची चीख-पुकार
फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कार चालक ने सड़क किनारे सब्जी खरीद रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में 86 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बीघड़ रोड स्थित पायनियर स्कूल के पास की है। मृतक महिला की पहचान 86 वर्षीय शांति देवी के रुप में हुई है। घायल की पहचान मृतक शांति देवी की बेटी कांता देवी के रुप में हुई है। मंगलवार शाम दोनों सड़क किनारे रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी सड़क पर जा गिरीं। हादसे में शांति देवी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी कांता देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।
वहीं परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं है बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.