Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश; मंडियों में भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी मुसीबत

23

यमुनानगर : यमुनानगर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए जनजीवन और किसानों की मेहनत दोनों को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और तूफान के बाद हुई जोरदार बारिश ने जगाधरी की अनाज मंडी में भारी नुकसान पहुंचाया है। मंडी में खुले में रखी गेहूं की बोरियां बारिश के पानी में भीग गईं, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।

मंडी में गेहूं की आवक अपने चरम पर है और लगभग 90 फीसदी फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। ऐसे में मौसम की इस मार ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। किसानों का आरोप है कि आढ़तियों और मार्केट कमेटी की ओर से पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए थे, जिसके चलते उनकी फसल को नुकसान उठाना पड़ा। मंडी में मौजूद एक किसान ने बताया कि उनकी कुछ गेहूं जरूर भीग गई है, जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो इस तरह की घटनाएं सरकार को भी भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। अब सवाल उठता है कि जब मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी करता है, तो फिर मंडियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस नुकसान की भरपाई करेंगे, या फिर एक बार फिर किसान ही इस मार को सहने के लिए मजबूर होगा?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!