Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Charkhi Dadri Fire: चरखी दादरी के खेतों में लगी भीषण आग, कई जिलों की फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत बाद पाया काबू

13

चरखी दादरी: गांव झिंझर के खेतों में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और खेतों में रखा सूखा चारा (तुड़ा) जलकर राख हो गया. आग के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ.

मौके पर पहुंचे एसडीएमः सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टरों और पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गईं. एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

क्या बोले ग्रामीणः राहत कार्य के दौरान एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी खेत में धंस गई, जिस पर थाना प्रभारी राजकुमार खुद मौके पर उतरकर कर्मचारियों के साथ राहत कार्य में जुट गए. ग्रामीण अमित फौगाट ने बताया कि “हालात बेहद खराब थे और गांव में भय का माहौल बन गया था.”

कड़ी मशक्कत के बाद काबू: कई जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं आग से कुल कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है. ग्रामीणों की मानें तो लगभग खेतों में चारा पड़ा हुआ था. वह पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!