Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लू के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटों में आपके जिले का हाल

41

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने से ही गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते से धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा. अधिकतम तापमान बढ़ने से लगातार गर्मी और तेज धूप लोगों को महसूस होने लगी है. प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो राजनादगांव और बिलासपुर जैसे जगह पर सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक दर्ज किया गया, लेकिन अब आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगभग एक से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और द्रोणिका के बनने की वजह से देखने को मिलेगा.

आज से लेकर अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है-गायत्रीवाणी कांचीभोटलामौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि मंगलवार को हीटवेव को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी होगी, लेकिन अधिकतम तापमान इस दौरान 41 से 43 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनादगांव और बिलासपुर एरिया में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था.

मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आज की स्थिति में उत्तर तेलंगाना के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है. इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से आज उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा उत्तर पूर्वी है. पूर्वी इलाकों में हल्की सी नमी भी आ रही है. उत्तर पूर्वी हवाओं का भी असर हो रहा है.

पिछले 5 सालों में अप्रैल के महीने में रायपुर में कितना रहा अधिकतम तापमान

30 अप्रैल 2021 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था.

29 अप्रैल 2022 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.01 डिग्री दर्ज किया गया था.

19 अप्रैल 2023 को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.02 डिग्री दर्ज किया गया था.

19 अप्रैल 2024 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया था.

22 अप्रैल 2025 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था.

सोमवार को प्रदेश के शहरों का तापमान

राजनांदगांव: अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री

रायपुर: अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री

माना एयरपोर्ट: अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री

बिलासपुर: अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री

पेंड्रारोड: अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री

अंबिकापुर: अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री

जगदलपुर: अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री

दुर्ग: अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!