Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का किया शिकार

24

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क का एक चीता इन दिनों अपने शिकार के लिए चर्चा में है. कूनो से निकलकर राजस्थान के बारां जिले में पहुंचा चीता KP-3 पिछले 2 महीने से लगातार रिहायशी इलाके और जंगलों में विचरण कर रहा है. इस दौरान इस चीते ने राजस्थान के बारां जिले की कई वन रेंज मिलाकर करीब 600 किलोमीटर की अधिक दूरी तय की है. मध्यप्रदेश राजस्थान बॉर्डर पर चीता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में मूवमेंट करता रहा है और अपनी भूख मिटाने के लिए लगातार शिकार कर रहा है.

एमपी-राजस्थान का वन विभाग रख रहा नजर

कुछ दिनों पहले KP-3 चीता का कॉलर आईडी जीपीएस भीग जाने के कारण ट्रैकिंग टीम का सम्पर्क टूट गया था. उस समय यह चीता तिसाया क्षेत्र में आगे बढ़ रहा था. बाद में नया सिग्नल कोड मिलने के बाद लोकेशन ट्रेस की गई. इस दौरान चीता पार्वती नदी को पार कर किशनगंज क्षेत्र में पहुंच गया था. इसके बाद KP-3 चीता चार दिनों तक शेरगढ़ अभ्यारण्य में रहा. बारां वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में चीते का मूवमेंट छीपा बड़ौद रेंज के धामनिया गांव के आसपास बना हुआ है, जिसकी निगरानी वन विभाग की टीम कर रही है.

एक दर्जन से अधिक जानवरों से मिटाई भूख

बीते दो महीने से बारां जिले में केएपी-3 ने रामगढ़, मेघपुरा, बांझ आमली,अन्ता,बारां,किशनगंज, छबड़ा, अटरू और छीपाबड़ौद सहित सात रेंज में भ्रमण किया. इस दौरान वह कई बार गांवों के नजदीक भी पहुंचा, जहां उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. एक मौके पर भीड़ से घिरने पर चीता आक्रामक भी हो गया, जिसके बाद वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित हटाया. एक माह के दौरान चीते ने नीलगाय, बछड़ा, बकरी, खरगोश और जंगली सूअर,सहित करीब एक दर्जन से अधिक शिकार कर अपना पेट भरा.

केपी-3 से पहले केपी-2 भी राजस्थान में

केपी-3 के एमपी राजस्थान बॉर्डर में मूवमेंट के साथ कूनो के ही KP-2 चीते की मौजूदगी है. यहां बीते कई दिनों से रणथंभोर टाइगर रिजर्व की सीमा में केपी-2 का मूवमेंट है. चीता कूनो नेशनल पार्क की लक्ष्मण रेखा को लांघकर राजस्थान की माटी को अपना घर बनाने की कोशिश कर रहा है. राजस्थान के फलोदी रेंज में टाइगर के क्षेत्र में कूनो नेशनल पार्क का चीता KP-2 घूम रहा है. हालांकि, यह मूवमेंट खतरनाक भी है क्योंकि ये टाइगर का गढ़ है, ऐसे में रणथंबोर के बाघ चीते के लिए खतरा बन सकते हैं.

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर) आर थिरुकुराल ने बताया, ” प्रोटोकॉल के अनुसार चीतों की लोकेशन तो हम दे नहीं सकते पर यह जरूर कहेंगे कि राजस्थान में पिछले कई दिनों से घूम रहे चीतों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. राजस्थान वन विभाग की टीमें भी चीतों की निगरानी में मदद कर रही हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!