Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया जनगणना 2027 का जिक्र

12

रांची: हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी के माध्यम से देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें एपिसोड में देशवासियों से कई अद्भुत और नव्य प्रयोगों का जिक्र किया. वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम की चर्चा की. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा को लेकर अपनी बात कहीं.

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के संदेशों को आज के संदर्भ में ज्यादा प्रासंगिक बताते हुए कहा कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है. उन्होंने कहा कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनाव और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रविवार को बीजेपी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उत्साह के साथ सुना. प्रदेश बीजेपी कार्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई बड़े नेताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना.

कार्यक्रम को बेहद ऊर्जावर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के किसी न किसी हिस्से में हो रहे विशिष्ट और अनोखे प्रयोगों को देशवासियों के सामने लेकर आते हैं. इससे लोगों को राष्ट्रहित में कुछ न कुछ अलग और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में फ्रांस के ‘मैथ ओलंपियाड’ में भारत की बेटियों का जिक्र करके पीएम मोदी ने देशभर की बेटियों का सम्मान बढ़ाया है, उनकी हौसला अफजाई की.

देशवासियों को रहता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम का इंतजार: बाबूलाल मरांडी

मन की बात कार्यक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम का इंतजार पूरे माह देशवासियों को रहता है. देश में अलग-अलग वर्ग समूहों के द्वारा हो रहे इनोवेशन और सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे अद्भुत कार्य की पीएम द्वारा जानकारी देना, न सिर्फ हमें रोमांचित करता है, बल्कि हमें प्रेरणा भी देता है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ में इन बातों का किया खास जिक्र

भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा यानी विंड एनर्जी में बहुत उपलब्धि हासिल की है. भारत का विंड एनर्जी जेनरेशन कैपेसिटी 56 गीगावाट से अधिक हो चुका है. पिछले एक साल में ही करीब 6 गीगावॉट बिजली की नई क्षमता जुड़ी है. विंड एनर्जी में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कच्छ के रण में आने वाले प्रवासी पंछियों का भी जिक्र किया है. उन्होंने विलुप्त होते प्रजातियों को बचाने का भी जिक्र किया.

नॉर्थ ईस्ट को देश की अष्टलक्ष्मी बताते हुए बांस को लेकर कानून में 2017 में हुए बदलाव और उसके बाद बांस की वजह से जीवन में हो रहे बदलाव का जिक्र किया. देशवासियों से आह्वान किया कि वह बांस से बने उत्पाद की जरूर खरीददारी करें. कार्यक्रम में तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए राष्ट्रीय अभिलेखाकार ने प्राचीनतम पांडुलिपियों, 1857 में रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ी पांडुलिपियां, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, पंडित मदन मोहन मालवीय और संविधान सभा की कई महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए www.abhilekh-patal.in पर विजिट करने का आह्वान किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनगणना 2027 को देश का सबसे बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि इस बार जनगणना का अनुभव अलग होगा. इस बार जनगणना
डिजिटल होगी और उससे पहले आप खुद से मोबाइल एप से जानकारी दर्ज करा सकेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जनगणना कर्मचारी के घर आने से 15 दिन पहले ये कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के पूरे होने पर आपको ID मिलेगी. जिससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!