Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज Ranchi News: ड्रोन मैपिंग से बदलेगी स्वर्णरेखा और हरमू नदी की सूरत, पुनर्जीवन के लिए प्रशासन की बड़ी...

धनबाद फायरिंग मामला: आपसी रंजिश में गोलीबारी करने वाले दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

2

धनबाद: बरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल और कट्टा बरामद किया है. साथ ही जिंदा कारतूस भी.

रविवार को ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो आरोपी विशाल चौहान और अनीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है. फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का भरोसा जताया है. घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है. जब बरोरा निवासी रविंद्र चौहान पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया.

जानकारी के अनुसार चार बाइक पर सवार करीब आठ हमलावर माथाबांध ग्राउंड के पास बरोरा–डुमरा मुख्य मार्ग पर पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में रविंद्र चौहान घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद पीड़ित के बयान पर बरोरा थाना में गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!