Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

MP News: पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बनाए गए अध्यक्ष; आदेश जारी

85

श्योपुर: मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री एवं श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामनिवास रावत को सरकार ने अब बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.

मध्य प्रदेश वन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 की शक्तियों का उपयोग करते हुये रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

Ramniwas Rawat chairman of Forest Development Corporation

अहम पदों पर रह चुके हैं रामनिवास रावत

रामनिवास रावत का नाम मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार है. वह अपनी विजयपुर विधानसभा सीट पर छह बार विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक चुने गए. मूलत कांग्रेस में लंबे समय तक रहे रावत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. आधिकारिक तौर पर मोहन सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. रामनिवास रावत दिग्विजय सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके हैं.

रामनिवास रावत का चुनावी सफर

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनका दबदबा और रुतबा इतना है कि जब विधानसभा के चुनाव होते हैं तो रिजल्ट पहले से तय होता है. रावत ने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव 1990 में लड़ा, 1993 में वे एक बार फिर विधायक चुने गए. अपने दूसरे विधायक के कार्यकाल के दौरान दिग्विजय सरकार में उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का पद मिला, इसके बाद उन्होंने 2003 का चुनाव भी लड़ा जब बीजेपी की सरकार बनी थी. लेकिन विजयपुर में जनता ने एक बार फिर कांग्रेस से लड़े रामनिवास रावत को ही चुना था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!