Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात

71

Bengaluru Newborn Baby Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बच्चे की मां पर है. यह घटना Foxconn कंपनी की एक यूनिट में हुई है, जहां Apple के iPhone असेंबल किए जाते हैं. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

युवती ने कंपनी के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद बिना किसी को भनक लगे उसने नवजात का गला काट दिया. इसके बाद उसने शव को एक बैग में रखा और उसे बाहर फेंक दिया, ताकि किसी को इस घटना का पता न चल सके.

सीसीटीवी फुटेज में दिखी युवती

इसी बीच, कंपनी के पास स्थानीय लोगों को बैग में बच्चे का शव दिखाई दिया. उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पता चला कि एक युवती ने बच्चे को बैग में डाला था.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई कि नवजात की हत्या जन्म के तुरंत बाद की गई थी. इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से पूछताछ की. पुलिस ने आरोपी युवती की पहचान कर ली है. उसकी 19 साल उम्र बताई जा रही है और उसकी शादी नहीं हुई थी.

पुलिस घटना की जांच में जुटी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवती ने यह कदम सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से उठाया. यह भी बताया जा रहा है कि प्रसव अचानक हुआ और इसके लिए कोई पूर्व तैयारी नहीं थी. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

घटना के बाद आरोपी युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!