Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Bhojshala Survey: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट और वीडियोग्राफी याचिकाकर्ताओं को मिलेगी, इंदौर हाई कोर्ट का ASI को कड़ा निर्देश

18

इंदौर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में धार की भोजशाला मामले की सुनवाई जारी है. पुरातत्व विभाग को 98 दिन तक चले सर्वे की पूरी वीडियोग्राफी मुस्लिम पक्ष को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं. एएसआई को 27 अप्रैल तक किसी भी स्थिति में सभी पक्षों को वीडियो क्लिप उपलब्ध करानी होगी. मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से तर्क रखे गए. इस दौरान अधिवक्ताओं ने अयोध्या मामले से जुड़े कोर्ट के आदेश को भी कोर्ट में पेश किया गया.

अयोध्या मंदिर मामले के फैसले का हवाला

कमाल मौला वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. सलमान खुर्शीद ने अयोध्या के बाबरी ढांचे के समय सुनाए गए निर्णय के आधार पर अपने तथ्य पेश किए. उनके सहायक के रूप में एडवोकेट नूर मोहम्मद शेख ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए अपने तर्क रखे. उन्होंने कहा कि एएसआई रिपोर्ट की स्वीकार्यता और उनके मूल्यांकन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो सिद्धांत तय किए हैं, वहीं इस पूरे मामले में लागू होते हैं.

एएसआई की सर्वे पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान सर्वे की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए. कहा गया सर्वे के दौरान कई स्थानों पर खुदाई ऐसे तरीके से की गई जिससे भोजशाला को नुकसान पहुंचा और कुछ अवशेषों का एकतरफा तरीके से रिकॉर्ड में शामिल करने की कोशिश की गई. सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष से जुड़े अवशेषों को नजरअंदाज किया गया. याचिकाकर्ता अब्दुल समद ने कहा वीडियोग्राफी से सच्चाई सामने आएगी और अदालत के सामने उनकी आपत्तियों को मजबूती मिलेगी. खुदाई के दौरान हिंदू, मुस्लिम, जैन और बौद्ध चारों के अवशेष मिले हैं, जिन्हें वीडियोग्राफी में शामिल जरूर किया जाए.

धार जिला अदालत में याचिका का जिक्र

इससे पहले जीवरान, अयाज और फिरोज की ओर से हाई कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने तर्क रखे. धार जिला कोर्ट में लगाए गए सिविल सूट की जानकारी दी गई. साथ ही कहा गया कि वह जमीन का मुद्दा है. जमीन के मुद्दे की सुनवाई सिविल कोर्ट में होती है, जिसके चलते धार जिला कोर्ट में लगे सिविल सूट में सुनवाई होनी चाहिए. पहले यहां मंदिर था या मस्जिद थी, इसको लेकर सुनवाई होना चाहिए. दोनों पक्षों की गवाही सिविल कोर्ट के समक्ष होना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!