Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

Kaithal Police Action: कैथल पुलिस का ऑन द स्पॉट ‘इंसाफ’, आरोपियों की कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक; सरेआम मंगवाई माफी

2

कैथल  : कलायत खंड के गाँव बाता में पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों पर गंडासी-लाठियों से हमले की CCTV वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई की है और 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कान पकड़कर उनकी उठक बैठक करवाकर माफी मंगवाई।

ये है मामला 

कैथल जिले में तूड़ी का काम कर रहे दो भाइयों पर गंडासी और लाठियों से तोबड़तोड़ हमले का मामला सामने आया था। इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो में कई व्यक्ति आकर दोनों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले का कारण गांव में जमीन को लेकर बढ़ा विवाद है। इस संबंध में घायल व्यक्तियों ने पुलिस को भी हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी थी।

मामले को DSP रोहताश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की जांच जारी है। DSP ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क़ानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!