Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Ranchi Firing: रांची में रक्षा राज्य मंत्री के घर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने युवक को मारी गोली; इलाके में सनसनी

27

रांचीः राज्य की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में भार्गव सिंह नाम का युवक घयाल हो गया है. गोलीबारी की वारदात में घायल युवक को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया.

रक्षा राज्य मंत्री के बगल गली में हुई गोलीबारी

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास वाली गली में अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी. इस वारदात में भार्गव सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया. अपने घर के पास गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और अपने सुरक्षाकर्मियो की सहायता से गंभीर रूप से घयाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पीछे से गोली मारी गई है.

मंदिर से लौट ले रहा था युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हनुमान मंदिर से पूजा करने के बाद अपना प्रसाद लेकर वापस मुड़ ही रहा था कि तभी नकाबपोश एक अपराधी ने उसे पीछे से गोली मार दी, जिससे भार्गव सिंह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. शोरगुल की आवाज सुनकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया.

जमीन विवाद में गोलीबारी

घायल युवक भार्गव सिंह ने बयान दिया कि रातू इलाके में स्थित जमीन मामले में उस पर विजय नामक व्यक्ति के द्वारा गोली चलाई गई है. बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कानून व्यवस्था पर सवाल

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के बाद एक तरफ पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी की सुरक्षा पर सवाल उठाया है. उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल भेज दिया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!