Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Wild Buffalo Attack: महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंस का जानलेवा हमला, दो की मौके पर मौत; इलाके म... Latehar News: लातेहार में आदिवासी धरोहरों के संरक्षण के नाम पर 'लूट'! जनजातीय विरासत बचाने के फंड मे... Bharat Pratibha Samman: रांची की CA स्नेहा नारसरिया को 'भारत प्रतिभा सम्मान', बच्चों को दे रही हैं व... Karhani Paddy Farming: औषधीय गुणों से भरपूर 'करहनी' धान बना किसानों के लिए वरदान, लकवा और शुगर में क... Women's Reservation Bill: रायपुर में महिला बिल पर 'सियासी महाभारत', पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन;... Marriage Fraud: सरकारी नौकरी का झूठा झांसा देकर शादी करने वालों की खैर नहीं, अब दर्ज होगी FIR; जानें... Census 2027: जनगणना के लिए कलेक्टर के कड़े निर्देश, 'मई' में कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, मुख्यालय ... BJP Rebel in Durg-Bhilai: दुर्ग-भिलाई बीजेपी में बड़ी बगावत! एक ही पद पर दो-दो अध्यक्ष, पार्टी में म... Chhattisgarh Liquor Shop Salary Issue: शराब दुकान कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर ... GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो की दर्दनाक मौत; जिला अस्पताल...

Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ में खेलेंगे क्रिकेट और टेनिस!

77

Virat Kohli- Novak Djokovic: विराट कोहली जिस तरह से क्रिकेट में रिकॉर्डों की कई सीमाएं लांघ चुके हैं. ठीक वैसे ही उनकी दोस्ती का दायरा भी बढ़ चुका है. क्रिकेट में तो उनके दोस्त हैं ही लेकिन इससे अलग दूसरे खेलों में भी विराट कोहली के दोस्तों की कमी नहीं है. टेनिस के सुपरस्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक उनके वैसे ही दोस्तों में से एक हैं. नोवाक जोकोविक ने फिर से विराट कोहली की तारीफ की है. उनकी दोस्ती की मिसाल दी है और साथ ही ये भी कहा कि भारत आने के बाद उनकी तमन्ना क्या है. नोवाक ने ये सारी बातें एक इंटरव्यू में कही, जिसमें उन्होंने ये भी कहा कि विराट कोहली से दोस्ती के चलते उन्होंने क्या करने का फैसला लिया?

जोकोविच-विराट की दोस्ती

क्रिकेट और टेनिस की दो बड़ी हस्तियों की ये दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं हैं. अभी दो साल पहले तक तो ही नोवाक जोकोविच अपने इंटरव्यू में विराट कोहली से मुलाकात करने की ही बात कर रहे थे. पिछले साल विम्बल्डन के दौरान इनके बीच हुई दोस्ती की महक दुनिया को तब सूंघने को मिली, जब उस ग्रैंडस्लैम में नोवाक के एक मैच को देखने विराट कोहली भी पहुंचे थे. मैच के बाद विराट ने नोवाक के खेल की तारीफ भी की थी.

विराट से दोस्ती की खातिर लिया क्रिकेट देखने का फैसला

लेकिन, अब विराट और नोवाक की दोस्ती के बारे में क्रिकेट और टेनिस तक गली-गली में सबको पता है. इस पर तब और मुहर लग गई जब नोवाक जोकोविच ने एक इंटरव्यू में खुलकर बोल दिया – विराट उनके दोस्त हैं. वो एक-दूसरे का आदर और सम्मान करते हैं. जोकोविच ने आगे कहा कि विराट कोहली से दोस्ती की खातिर ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करने का फैसला किया. जोकोविच ने ये भी बताया कि वो और विराट लगातार टच में रहते हैं.

भारत आने पर विराट के साथ खेलना चाहते हैं क्रिकेट

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बताया कि वो उम्मीद करते हैं कि जब भारत आएं तो वहां विराट कोहली भी उनके साथ हों. फिर वो दोनों थोड़ा टेनिस खेलेंगे और थोड़ा क्रिकेट. ताकि अपने फैंस का मनोरंजन कर सकें. जोकोविच ने कहा कि भारत में विराट के साथ टेनिस और क्रिकेट खेलकर वो इस खेल का जश्न मनाना चाहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!